home page

नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों को 8 सितंबर से बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा : एडीएम

 | 

नाहन, 25 अगस्त (हि.स.)। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिरमौर एकता काप्टा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों को बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि पंचायती राज विभाग के अतंर्गत सेवाओं का प्रभावी निर्वाहन किया जा सके।

आदेशों में बताया गया कि यह प्रशिक्षण 08 सितंबर से 24 दिसंबर के दौरान जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में 15 बैचों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण 08 सितंबर, से 11 सितंबर के मध्य होगा जिसमें विकास खंड नाहन की 8 पंचायतें तथा विकास खंड पच्छाद की 7, विकास खंड संगडाह की 5 तथा विकास खंड राजगढ़ की 5, विकास खंड शिलाई की 6 तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी प्रकार बैच नं0-2 का प्रशिक्षण 15 सितंबर से 18 सितंबर के मध्य होगा जिसमें विकास खंड नाहन की 06 पंचायतें तथा विकास खंड पच्छाद की 05, विकास खंड संगडाह की 06 तथा विकास खंड राजगढ़ की 06, विकास खंड शिलाई की 05 तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार की 05 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच नं0-3 का प्रशिक्षण 22 सितंबर से 25 सितंबर के मध्य होगा जिसमें विकास खंड नाहन की 07 पंचायतें तथा विकास खंड पच्छाद की 06, विकास खंड संगडाह की 06 तथा विकास खंड राजगढ़ की 06, विकास खंड शिलाई की 05 तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार की 05 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैच नं0-4 का प्रशिक्षण 28 सितंबर से 01 अक्तूबर के मध्य होगा जिसमें विकास खंड नाहन की 07 पंचायतें तथा विकास खंड पच्छाद की 05, विकास खंड संगडाह की 05 तथा विकास खंड राजगढ़ की 06, विकास खंड शिलाई की 05 तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार की 06 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच नं0-5 का प्रशिक्षण 06 अक्तूबर से 09 अक्तूबर के मध्य होगा जिसमें विकास खंड पांवटा साहिब की 06 पंचायतें तथा विकास खंड पच्छाद की 07, विकास खंड संगडाह की 05 तथा विकास खंड राजगढ़ की 06, विकास खंड शिलाई की 05 तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार की 05 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैच नं0-6 का प्रशिक्षण 13 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक होगा जिसमें विकास खंड पांवटा साहिब की 06 पंचायतें तथा विकास खंड पच्छाद की 06, विकास खंड संगडाह की 06 तथा विकास खंड राजगढ़ की 05, विकास खंड शिलाई की 06 पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर