home page

थ्री-डी ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट ने 31 उत्कृष्ट प्राथमिक शिक्षकों को किया सम्मानित

 | 
थ्री-डी ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट ने 31 उत्कृष्ट प्राथमिक शिक्षकों को किया सम्मानित


मंडी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में थ्री-डी ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंडी जिला के सुंदरनगर के शेगली स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्कृष्ट प्राथमिक शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह 2026-27 का आयोजन किया गया। समारोह में जिला मंडी के 31 उत्कृष्ट प्राथमिक शिक्षकों को उनके शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गंगा राम राज़ी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जबकि लोक साहित्यकार कृष्ण चंद्र महादेविया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पुष्प राज, वासु देव, मुकेश पवार, उपेंद्र ठाकुर, कुलदीप चंद, हिरेंद्र कुमार, कमल देव, हरिमन, पन्ना लाल, व्योमेश कुमार, प्रदीप सिंह, खुब राम, नागेश कुमार, अतुल लखनपाल, सुरेंद्र सिंह, अनिल देव्लाश, नरेश कुमार, ईश्वर दास, नूप राम, ठाकुर दास, बलवंत, राकेश कुमार, गिरिश कुमार, अरुण कुमार, ज्योति प्रकाश, तेनजिंग नेगी, नीरज कुमार, बलविंदर कुमार, मोहर सिंह, कपिल राव तथा मंगत राम शामिल रहे।

थ्री-डी ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल को शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने और प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना गया। ट्रस्ट ने शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस समारोह का संदेश रहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा तथा एक सम्मानित शिक्षक ही एक सशक्त समाज और उज्ज्वल राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा