home page

एनआईटी में जुटेंगे एनसीसी एयर विंग के सैकड़ों कैडेट्स

 | 

हमीरपुर, 30 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एयर विंग का एनुअल ट्रेनिंग कैंप (एटीसी-223) इस बार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा। कुल्लू स्थित एनसीसी की 1 एचपी एयर स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने बताया कि 5 से 14 जुलाई तक आयोजित किए जाने वाले इस दस दिवसीय एटीसी में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों कैडेट्स भाग लेंगे। इसमें कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा