home page

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एसवीएम मंडी के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ

 | 
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एसवीएम मंडी के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ


मंडी, 25 मार्च (हि.स.)। मंडी शहर के मशहूर शैक्षणिक संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय महाजन बाजार के नवनिर्मित भवन के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को विधिवत हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन एवं कन्या पूजन से किया गया, जिससे पूरे परिसर का वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

इस अवसर पर एस.वी.एम. प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल, उपाध्यक्षा स्नेह लता चोपड़ा, सचिव निर्मला कात्यायन, कोषाध्यक्ष याचना शर्मा, सदस्य बलबीर कुमार शर्मा एवं आशुतोष पाल चोपड़ा, प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंडयाल, उप प्रधानाचार्य गुरचरन सिंह एवं समस्त शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा