भगवान श्री हनुमान जन्म उत्सव पर नाहन में 108 सुंदर कांड पाठ का आयोजन
नाहन, 02 अप्रैल (हि.स.)। वीरवार काे भगवान श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है और अनेक धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिरमोर जिला मुख्यालय नाहन के प्राचीन शिव मंदिर कुम्हार गली में 108 सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मंदिर के संदीप कश्यप ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में हर वर्ष हनुमान जन्म उत्सव पर आयोजन किया जाता है और आज 108 सुंदर कांड पाठ हुआ है। जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में आकर पाठ में भाग लिया है। उन्होंने बतायाकि मंदिर गर वर्ष श्री हनुमान जन्म उत्सव पर 108 सुंदर कांड का आयोजन करता है। यह कार्य समाज की सह भागिता से ही संभव हुआ है। यह सुंदर कांड पथ दोपहर में अढ़ाई बजे आरम्भ हुआ और शाम पांच बजे तक चला है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

