home page

संगीत और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है संगीत सदन: रेवती सैनी

 | 
संगीत और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है संगीत सदन: रेवती सैनी


संगीत और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है संगीत सदन: रेवती सैनी


मंडी, 19 जून (हि.स.)। मंडी शहर की मशहूर सांस्कृतिक संस्था संगीत सदन की ओर से अमेरिका की प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित प्रतिभा क्रिएटिव फ्यूजन समर कैंप का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जबकि नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद गगन कश्यप वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संगीत सदन के संचालक उमेश भारद्वाज ने बताया कि हर वर्ष की तरह संगीत सदन की ओर से समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें युवतियों को अपना हुनर संवारने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें चीड़ की पत्तियों के उत्पाद बनाने के अलावा, आर्टिफिशियल गहने व अन्य साजो सामान बनाने का प्रशिक्षण इस दौरान दिया गया। जिसे आने वाले समय में ये स्वरोजगार के रूप में भी अपना सकते हैं। संगीत सदन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्यआर्कषण युवतियों द्वारा विभिन्न पहाड़ी परिधानों में किया गया फैशन शो रहा है। दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, वहीं संगीत सदन के प्रशिक्षुओं की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात एकता ने शास्त्रीय भाव में गीत प्रस्तुत किया, उसके बाद वरिष्ट प्रशिक्षुओं ने भयागड़ा गंगा रे नोहने की शानदार प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर नृत्य शिक्षिका उमा ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि रेवती सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि संगीत सदन बीते कई वर्षों से संगीत और कला के क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने को कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगीत सदन की ओर से प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं पर गायन ,वादन और नृत्य का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भाषा विभाग भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन कर लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करेगा। वहीं पर नवनिर्वाचाित पार्षद गगन कश्यप ने कहा कि मंडी शहर की संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में संगीत सदन का बहुत योगदान रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा