home page

एमबीए पर्यटन के विद्यार्थियों का नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू

 | 

हमीरपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के एमबीए पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने सात दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। नौ से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले नेतृत्व विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यटन से जुड़ी सहासी गतिविधियों के बारे में प्रयोग करेंगे।

तकनीकी विवि के एमबीए पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक डॉ विनित और अजय भारती ने कहा कि हिमालय वागबॉड कैंप रायसन, मनाली में सात दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इससे विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, टीम वर्क, निर्णय लेने की क्षमता और संरचित गतिविधियों एवं बाहरी प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एमबीए पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन विभाग के पाठ्यक्रम में उपरोक्त गतिविधियों के दो क्रेडिट शामिल है, जिससे तहत इस प्रकार के नेतृत्व विकास कार्यक्रम करवाया जाता है। इस य नेतृत्व विकास कार्यक्रम में तकनीकी विवि के 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला