home page

श्री वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन विधायक नाहन अजय सोलंकी रहे मुख्य अतिथि

 | 
श्री वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन विधायक नाहन अजय सोलंकी रहे मुख्य अतिथि


नाहन, 24 सितंबर (हि.स.)। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने वीरवार को राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला सराहां में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्र वासियों को मेले की शुभकानाएं देते हुए कहा कि यह मेला दशकों से बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। और इस मेले की प्रदेशभर में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इस मेले में प्रदेश के अलावा अन्य राज्य से भी लोग शामिल होते हैं तथा मेले में आयोजित होने वाली दंगल प्रतियोगिता का आनंद लेने सराहां पहुचते हैं।

उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। एक ओर जहां लोग आपसी मेल-जोल तथा विचारों का आदान-प्रदान करते हैं वहीं दूसरी ओर अपनी जरूरत का सामान भी खरीदते तथा बेचते हैं जिससे स्थानीय लोगों को भी व्यापार का अवसर मिलता है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों व दूर-दराज क्षेत्र के लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार किसानों, बागवानों व मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।

एसडीम पच्छाद एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डाॅ. प्रियंका चन्द्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर