कृषि स्टार्टअप शुरू करने वाले युवक को धमकी, 3 लाख की मांग, मामला दर्ज
नाहन, 05 जुलाई (हि.स.)।राजगढ़ में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप शुरू करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ग्राम बनूना निवासी एक व्यक्ति ने स्टार्टअप संचालक को जान से मारने की धमकी दी और 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पच्छाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कुटीर, वार्ड नं. 4, हब्बन रोड, राजगढ़ निवासी नवीन सिंह ने बताया कि उसने ग्राम बनूना, तहसील पच्छाद में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने और स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एक कृषि स्टार्टअप स्थापित किया है। पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कुटीर, वार्ड नं. 4, हब्बन रोड, राजगढ़ निवासी नवीन सिंह ने बताया कि उसने ग्राम बनूना, तहसील पच्छाद में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने और स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एक कृषि स्टार्टअप स्थापित किया है।
शिकायत के आधार पर थाना पच्छाद में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

