home page

मंडी में 310 विद्यार्थियों को वितरित की 13.95 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

 | 
मंडी में 310 विद्यार्थियों को वितरित की 13.95 लाख रुपये की छात्रवृत्ति


मंडी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, चक्कर मंडी में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 310 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस पहल के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 4,500 की छात्रवृत्ति दी गई। इस प्रकार कुल तेरह लाख पचानवे हजार रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्रीय बिजनेस हेड विकास धुलिया, ब्रांच मैनेजर अमरजीत ठाकुर, मुनीश शर्मा सहित शाखा के समस्त कर्मचारी भी उपस्थिति रहे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड का यह प्रयास शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा