home page

एसपीयू: केंद्रीय छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में नेहा ने अध्यक्ष और कसक महासचिव ने ली शपथ

 | 
एसपीयू: केंद्रीय छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में नेहा ने अध्यक्ष और कसक महासचिव ने ली शपथ


मंडी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ केपदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह स्वामी विवेकानंद भवन में आयोजित किया गया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मण्डी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्र केंद्रीय संघ का गठन लिंगदोह समिति की सिफारिशों में निहित प्रावधानों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया गया है। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति के स्वागत तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।

इसके पश्चात

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए छात्र केंद्रीय संघ की भूमिका, उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान केंद्रीय छात्र संघ के गठन एवं उसके पदाधिकारियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद केंद्रीय छात्र संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने दायित्वों के निर्वहन, विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ग्रहण की।

कुलपति द्वारा केंद्रीय छात्र संघ सदस्यों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर बॉटनी की छात्रा नेहा को अध्यक्ष, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर भौतिकी की रेबेला को उपाध्यक्ष, एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर बॉटनी की कसक को महासचिव तथा एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर रसायन विज्ञान की अंजलि संयुक्त सचिव को पद व् गोपनीयता की शपथ दिलवाई। विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एवं सेमेस्टरों से कक्षा प्रतिनिधि भी मनोनीत किए गए। जिन्हें आचार्य

राजेश कुमार शर्मा अधिष्ठाता, छात्र कल्याण ने एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर बॉटनी से भूमिका व प्रथम सेमेस्टर से अंजलि शर्मा एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर रसायन विज्ञान से खुशबू,तृतीय सेमेस्टर रसायन विज्ञान से अंजलि एमसीए तृतीय सेमेस्टर कंप्यूटर साइंस से मित्तली,प्रथम सेमेस्टर कंप्यूटर साइंस से दीक्षा कुमारी, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर पर्यावरण विज्ञान से अंबिका प्रथम सेमेस्टर से गरिना चौहान, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर इतिहास से ईशा ठाकुर तथा प्रथम सेमेस्टर इतिहास से प्रेरणा,एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री से दीक्षा चौधरी तथा प्रथम सेमेस्टर से ममता को एमबीए तृतीय सेमेस्टर से आयुष राणा,प्रथम सेमेस्टर से काशिश, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर भौतिकी से हिमानी, प्रथम सेमेस्टर भौतिकी से कोमल शर्मा, एम.ए. तृतीय सेमेस्टर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से रिया ठाकुर तथा प्रथम सेमेस्टर से रीतू शर्मा, एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर जूलॉजी से तमन्ना. प्रथम सेमेस्टर से अक्षिता, बी.एससी. एम.एससी. इंटीग्रेटेड पांचवें सेमेस्टर भौतिकी से अंशिता तथा तीसरे सेमेस्टर भौतिकी से तनिषा को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में पद व् गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त करने का केंद्र नहीं है बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का भी महत्वपूर्ण मंच है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा