home page

राजा हरी सेन क्रिकेट प्रतियोगिता: आईआईटी की टीम को हराकर विलेजर इलेवन का सेमीफाइनल में प्रवेश

 | 
राजा हरी सेन क्रिकेट प्रतियोगिता: आईआईटी की टीम को हराकर विलेजर इलेवन का सेमीफाइनल में प्रवेश


मंडी, 25 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही एमएलएसएम कॉलेज में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में आईआईटी कमांद व विलेजर इलेवन के बीच पहला क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आईआईटी कमांद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकट के नुक्सान पर115 रन बनाए। जिसमें जय ने 30 रन, आलोक ने 23 रन ,सुवीर ने 19 रन व विशेष ने 11 रनों का योगदान दिया। विलेजर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनु व रविकान्त ने क्रमशः दो दो विकेट ,शिवांशु व निखिल ने क्रमशः एक एक विकेट लिये,दो खिलाड़ी रन आउट हुए जवाब में विलेजर इलेवन की टीम ने 5 विकेट के नुक्सान पर 116 रन बना लिए। जिसमें धर्मपाल ने 33 रन, शिवांशु 31 रन बालक राम उर्फ विकु ने 10 रन ,निखिल ने 13 रन नाबाद व मनु ने नाबाद 15 रन नाबाद बनाए। आईआईटी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक व सुवीर ने क्रमशः दो -दो विकेट व आदित्य ने एक विकेट लिए । इस प्रकार विलेजर इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा