राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट : क्षत्रिय इलेवन और केजीएफ ने अपने मुकाबले जीते
मंडी, 13 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से एमएलएसएम कॉलेज में राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षत्रिय इलेवन व हटगढ़ अकादमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें हटगढ़ अकादमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुक्सान पर 159 रन बनाए। जिसमें अनिल ने 52 रन, गुलशन ठाकुर ने 41 रन और मानक ने 18 रन बनाए।
क्षत्रिय इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईश्वर ठाकुर ने 4 विकट,सौरव और कृतेश ने क्रमशः दो दो विकेट ली।एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।जबाब में क्षत्रिय इलेवन की टीम ने 7 विकेट के नुक्सान पर 162 रन बनाए। जिसमें आदित्य ने 46 रन, अक्षित ने 37 रन ईश्वर 21 रन , गंगा ने 12 रनों का योगदान दिया। हटगढ़ की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश और यावेस ने क्रमशः दो -दो विकेट, सौर्य सैनी व साहिल ने क्रमशः एक -एक विकेट लिया। जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
इस प्रकार क्षत्रिय इलेवन ने 3 विकट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच केजीएफ क्रिकेट क्लब व टीएसई कोटली के बीच खेला गया। जिसमें टीएसई कोटली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 84 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें चेतन शर्मा ने 32 रन मनीष ने 12 रन, मिंडा व अजय राजपूत ने क्रमशः 9, 9 रन का योगदान दिया।
केजीएफ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने 4 विकेट चटकाए। वहीं पर उज्ज्वल तिवारी ने विकेट ,इकबाल ,सोहिल और परवीन कुमार ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। जवाब में केजीएफ की टीम ने 4 विकेट खोकर 85 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें सोहेल खान ने 49 रन बनाए ,जसकीरत ने 30 रन नाबाद बनाए। टीएसई कोटली की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए। विनय,अजय गुमरा, चेतन शर्मा व देवेश कटोच ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार केजीएफ की टीम ने 6 विकट से मैच जीत लिया ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

