home page

हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों को भी मिले डीएसपी का पद : टेकचंद शर्मा

 | 
हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों को भी मिले डीएसपी का पद : टेकचंद शर्मा


मंडी, 16 अप्रैल (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर को युवाओं की प्रेरणा स्रोत अवार्ड से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने हिमाचल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया । जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष टेकचंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल से अपनी पहचान बनाई है तथा हिमाचल का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री द्वारा कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर को सम्मानित करना कबड्डी संघ के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

उन्होंने कहा कि इस सम्मान के साथ-साथ इन बेटियों को हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद से नवाजा जाए। हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों में अपना बेहतर प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया। हिमाचल के युवा व युवतियां प्रो. कबड्डी में खेल रहे हैं। इन खिलाड़ियों की बदौलत अब नए युवा खिलाड़ी भी कबड्डी खेल को अपनी आजीविका से जोड़ रहे हैं जो एक अच्छी बात है। जो युवा खेल के मैदान अपना पसीना बहाता है वह कभी भी नशे का आदी नहीं होता। सरकार प्रयास करें की प्रदेश का हर युवा खेल के मैदान तक पहुंचे भावना ठाकुर, अजय ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, शिवांश ठाकुर सुभाष शर्मा गन्नू और अन्य खिलाड़ियों ने अटैक प्रयास करके नाम कमाया है तथा हिमाचल का नाम भी रौशन किया है। हरियाणा सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अन्य विभागों में भी नियुक्तियां दी है जिससे वहां के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है । मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्कू से मांग की है कि कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर व शिवांश ठाकुर को डीएसपी पद से नवाजा जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा