home page

जयराम ने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया

 | 
जयराम ने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया


मंडी, 07 मई (हि.स.)। जयराम ठाकुर ने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने हाल ही में नेपाल के काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक विजेताओं से मुलाकात की। मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र स्थित शिकावरी की बेटी होमानी और मंडी के सदर क्षेत्र कोटली की बेटी रेखा को बधाई दी। इस आत्मीय भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ठाकुर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी वे अपनी खेल क्षमता से प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा