home page

सिरमौर में बेटे ने मां पर किया दराट से हमला

 | 

नाहन, 18 अगस्त (हि.स.)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के क्यारदा गांव में एक बेटे पर मां से मारपीट और दराट से हमला करने के आरोप लगे हैं। हमले में महिला घायल हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय मजिदा पत्नी जमील निवासी गांव क्यारदा ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि इसके पास 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। इसका एक बेटा अकरम है, जिसकी पत्नी का नाम अनिशा है। वह इसी के मकान के अलग कमरों में रहता है।

इसके साथ घर में इसकी छोटी बेटी मशरुफा अपने बेटे के साथ रहती है। जब यह अपनी बेटी मशरुफा व उसके बेटे तनवीर के साथ अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तो इसका बेटा अकरम अपनी पत्नी अनिशा व अनिशा का भाई अचानक इनके पास आया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अकरम अपने साथ दराट लाया था, जिससे उसने इसके सिर पर वार किया और सिर से खून निकलने लगा। इस मारपीट के दौरान अनिशा ने तनवीर को भी लात मारी। मारपीट करने के बाद ये लोग मौका से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकियां भी दीं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मजिदा की शिकायत पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर