home page

सोलन नगर निगम रोस्टर हुआ जारी, महिलाओं का होगा दबदबा

 | 

सोलन, 02 अप्रैल (हि.स.)। सोलन नगर निगम का रोस्टर जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है। नगर निगम के तहत सोलन में कुल 17 वार्ड हैं जिनमें से आठ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं । जबकि एक सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है । इससे एक बात को साफ होती है कि नगर निगम सोलन में इस बार महिलाओं का दबदबा रहने वाला है । रोटेशन के चलते सियासी समीकरण कुछ इस कदर बदले हैं कि पुराने उम्मीदवारों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं । नए चेहरों को इस बार मौका मिलेगा ।

अनारक्षित वार्डों की संख्या सात है, जिसमें महिला, पुरुष किसी भी वर्ग से सम्बंधित उम्मीदवार द्वारा चुनाव लड़ा जा सकता है । मौसम का तापमान बढ़ने के आसार हैं तो वहीं राजनीति में भी खासा उबाल आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा ।

असल में अभी तक चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन लोकप्रियता के आधार पर किया जाता रहा है । लेकिन इस बार ऐसा माना जा रहा है कि किस वार्ड में किस खास क्षेत्र से सम्बंधित नागरिकों की जनसंख्या है, इस आधार पर ही उम्मीदवार का निर्णय किया जाना माना जा सकता है । क्योंकि लोकप्रियता के आधार पर उम्मीदवार का जीतना आसान नहीं माना जा रहा है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा