home page

देहरादून में चल रही नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस के दो खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया

 | 
देहरादून में चल रही नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस के दो खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया


नाहन, 20 अगस्त (हि.स.)। नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब धौलाकुआं सिरमौर के हेड कॉन्स्टेबल सचिन पाल और शिवम कपिल ने 25मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने इस स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया। सचिन पाल ने 300 में से 280 और शिवम कपिल ने 278 अंक हासिल कर रिले में टॉप स्कोर किया।

दोनों निशानेबाजों ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में क्वालिफाई करते हुए रिले में टॉप स्कोररों में जगह बनाई। सचिन पाल ने 300 में से 280 और शिवम कपिल ने 300 में से 278 का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष भागमल ठाकुर आई पी एस और उपाध्यक्ष प्रवीन ठाकुर सचिन पाल और शिवम कपिल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए चैंपियनशिप की शेष स्पर्धाओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं। क्लब के सचिव ने भी दोनों निशानेबाजों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर