home page

डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ने मंडी शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा , वैदिक सप्ताह का समापन

 | 
डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ने मंडी शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा , वैदिक सप्ताह का समापन


डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ने मंडी शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा , वैदिक सप्ताह का समापन


मंडी, 22 अगस्त (हि.स.)। डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर की ओर से मंडी में श्रावणी पर्व के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयाेजन किया। इसी के साथ यहां आयोजित किए जा रहे वैदिक सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शनिवार को यह शोभायात्रा स्टैंडर्ड होटल, आज़ाद ड्राई क्लीनर्स, गांधी चौक, बाटा शोरूम, भूतनाथ बाज़ार, तथा कोमल पेन हाउस से होती हुई सेरी मंच पर जाकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में सबसे आगे चार विद्यार्थी चारों वेद धारण कर चल रहे थे। जिनके पीछे वेद, संस्कार एवं संस्कृति की होल्डिंग, संगीत दल, अनुशासित नृत्य दल, तथा 20-25 अनुयायी शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम की मेयर सुमन ठाकुर मेयर, डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा , पार्षद रजनी, पार्षद कृष्णा ठाकुर, महेश बहल अध्यक्ष आर्य समाज मंडी एवं उनकी धर्मपत्नी, आर्य समाज के आचार्य वेद मित्र शास्त्री सहित आर्य समाज की समस्त कार्यकारिणी, प्रशांत शर्मा प्रधानाचार्य, डीएवी नेरचौक, एल. एम. सी. सदस्यों में गौरव मारवाह तथा डॉ. डी. के. अरोड़ा सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। जिनके साथ अध्यापकों का दल, अष्ट-मंत्र की होल्डिंग थामे बच्चे और आर्य समाज के नियमों का प्रचार करते विद्यार्थी भी शामिल थे।

यात्रा का मुख्य आकर्षण दो विशेष झांकियां रहीं जो दो ट्रैकों में सज धज कर सुशोभित थी। ट्रक नंबर-एक में वैदिक यज्ञ का सुंदर दृश्य प्रदर्शित किया गया, जिसमें विद्यार्थी यज्ञ करते दिखे और एक बच्चा स्वामी दयानंद सरस्वती के रूप में सुशोभित था। जबकि ट्रक नंबर-दो में डी.ए.वी. की झांकी सजाई गई थी। जिसमें एक कुटिया के बाहर महात्मा हंसराज बच्चों को शिक्षा देते नज़र आए। इनके पीछे मधुर भजन गाता भजन दल, फैंसी ड्रेस पहने बच्चे, 30 बच्चों का वेद प्रचार दल, नशा मुक्त समाज का संदेश देते विद्यार्थी तथा हाथों में ओ३म् ध्वज थामे बच्चों की कतारें शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा