त्रिलोकपुर में विजयदशमी पर दशहरा पूजन, शस्त्र-पोथी-कुंजी पूजन किया
| Oct 20, 2026, 15:32 IST
नाहन, 20 अक्टूबर (हि.स.)। सिरमौर जिला के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया माता बाला सुंदरी जी मंदिर त्रिलोकपुर में मिंगलवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य पर दशहरा पूजन का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया।
इस अवसर पर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शस्त्र पूजन, पोथी पूजन, कुंजी पूजन किया गया व विशेष पूजा-अर्चना की गई।यह पूजा-अर्चना कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू भक्तद्वारा किया गया। कार्यक्रम में भक्त परिवार के सदस्य, न्यासी सुरेश कुमार सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
गौर हो कि इन दिनों माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नवरात्र उत्सव चला हुआ है और मेले का भी आयोजन हो रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

