home page

सीएए का विरोध करना गलत: शान्ता कुमार

 | 
सीएए का विरोध करना गलत: शान्ता कुमार
सीएए का विरोध करना गलत: शान्ता कुमार


पालमपुर, 13 मार्च (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भारत के लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का अभाव है। यहां विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध करता है। केन्द्र सरकार ने एक अत्यन्त महत्वपूर्ण नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू कर दिया है। इसका विरोध अत्यन्त दुर्भाग्य की बात है।

शान्ता कुमार ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत में पिछले कई वर्षों से पड़ोसी देशों में हिन्दू, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध परिवार प्रताड़ित हो रहे थे। वे कठिन परिस्थिति में विवश होकर अपना घर सम्पत्ति को छोड़कर भारत में आये हैं। उन्हें नागरिकता देने के लिए यह कानून बनाया गया है। यह मानवीय दृष्टि से भी सराहनीय है। ऐसे कानून का स्वागत होना चाहिये।

शान्ता कुमार ने कहा कि इन्हीं देशों से कुछ अन्य लोग भी गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ करके भारत में आ गए हैं। वे विदेशी लोगों के इशारे पर भारत के विरुद्ध काम को अंजाम देते हैं। उन्हें भी नागरिकता देने की बात करना मूर्खता की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का एक युवा व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस छोटी सी आयु में सराहनीय काम कर रहे है। एक सांसद के तौर पर कुछ प्रशंसनीय योजनाएं उन्होंने शुरू की हैं। इसके लिए मैं उन्हें व प्रेम कुमार धूमल को बधाई देता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील