home page

शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

 | 
शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर


मंडी, 23 मार्च (हि.स.)। शहीदी दिवस के उपलक्ष पर मंडी के सरी मंच पर नौजवान सभा, सीटू व ऑल इंडिया लायर एसोसिएशन ने मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 35 लोगों ने रक्तदान किया और आजादी के आंदोलन में शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को भी याद किया गया।

इस अवसर पर बात रखते हुए नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल व सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह के भारत की बात भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव करते थे वह भारत आज धर्मों,जातियों और अमीरी गरीबी के आधार पर बटता जा रहा है। हमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए मेहनतकश जनता को संगठित करके उनके अधिकारों को हासिल करने की जरूरत है। अभी भी मजदूर, किसान और आम जनता अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं। हमें इन समस्याओं को लेकर आम जनता को इकट्ठा करके संघर्ष तेज करना होगा। तभी जनता के अधिकारों को हासिल किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा