home page

जरूरतमंदों की सेवा करना ही सेवा भारती लक्ष्य : पवन मिन्हास

 | 
जरूरतमंदों की सेवा करना ही सेवा भारती लक्ष्य : पवन मिन्हास


मंडी, 02 अप्रैल (हि.स.)। सेवा भारती जिला मंडी जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी हुई है । क्षेत्रीय चिकित्सालय मंडी के नेत्र रोग विभाग को शल्य चिकित्सा उपकरण भेंट करने के बाद सेवा भारती मंडी के अध्यक्ष पवन मिन्हास ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा की सेवा भारती मंडी अस्पताल में गरीब मरीज को इलाज करवाने में जहां निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाती है तो वहीं जरूरतमंद लोगों को अन्य प्रकार के उपकरण भी दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के नेत्र रोग विभाग में शल्य उपकरण की अति आवश्यकता थी जो काफी महंगा था। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर और नेत्र रोग विभाग के प्रमुख डॉ भूप सिंह ठाकुर ने सेवा भारती मंडी को एक पत्र लिखकर शल्य उपकरण दान में देने की आवश्यकता जताई थी । सेवा भारती मंडी की कार्यकारिणी ने

इस मांग को उचित समझा और शल्य उपकरण खरीद कर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एसएमएस डॉक्टर दिनेश ठाकुर यह कीमती शल्य उपकरण भेंट किया । इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में एक्यूगार्ड, कूलर व अन्य उपकरण भी भेंट किए हैं । सेवा मंडी ने आपदा काल में करीब 5 लाख की राशि पीड़ित परिवारों को साहित्य के रूप में प्रदान की है । बच्चों में अच्छे संस्कार हो, नशे से दूर रहे इसके लिए संस्कार केंद्र खोल रखे हैं।

संस्कार केंद्र के माध्यम से वहां पर नियुक्त शिक्षिका को समान जनक मानदेय के साथ गरीब बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है ।

इस अवसर पर सेवा भारती मंडी के सचिव डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमरचंद ठाकुर, सदस्य राजकुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकारिणीके सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा