home page

संसद टीवी के ‘संवाद’ में दिखेगा हिमाचल की पहाड़ी भाषा का सफर

 | 
संसद टीवी के ‘संवाद’ में दिखेगा हिमाचल की पहाड़ी भाषा का सफर


मंडी, 01 मई (हि.स.)। संसद टीवी के विशेष कार्यक्रम संवाद में इस बार मिलिए, कार्यक्रम में मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव बैहना के वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश चंद धीमान नजर आएंगे। संसद टीवी की ओर से जारी कार्यक्रम व सूचना के अनुसार संसद टीवी एवं संवाद टीवी पर यह कार्यक्रम पहली मई को शाम 7 बजे, 2 मई को सुबह 9 बजे और 3 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे प्रसारित होगा।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से ही संबंध रखने वाले पवन कुमार शर्मा व उनकी टीम जो इन दिनों पहाड़ी भाषा व बोलियों को लेकर कार्य कर रही है ने प्रकाश चंद धीमान का साक्षात्कार 4 मार्च को उनके बैहना स्थित आवास में किया था।

पवन कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकाश चंद धीमान हिमाचली भाषा के एक ऐसे अद्वितीय संवाहक, संपादक और साहित्कार जिन्होंने 36 वर्ष पूर्व 1990 में पहाड़ी भाषा त्रैमासिक पत्रिका बागर का संपादन शुरू किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समृद्ध भाषाई विविधता एवं पहाड़ी बोलियों -कांगड़ी, मंडयाली, कुल्लवी,चंबयाली, सिरमौरी, कहलूरी, बिलासपुरी, महासूई, सुरही, भटियाली, पांगी, किन्नौरी और लाहौली में लेखन को प्रोत्साहित किया। बागर के माध्यम से उन्होंने लोक जीवन, लोक संस्कृति, लोक साहित्य और लोक परंपराओं एवं आंचलिक कविताओं और कहानियों को समृद्ध किया। कार्यक्रम प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि संसद टीवी पर देखिएः पहाड़ी भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए पूरी तरह से समर्पित एवं हिमाचली भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए पूरी तरह से समर्पित एवं हिमाचली पहाड़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान देने की मांग को बुलंद करने वाले रिटायर्ड शिक्षक एवं प्रधानाचार्य प्रकाश चंद धीमान से विशेष बातचीत प्रसारित होगी। इस बारे में प्रकाश चंद धीमान ने बताया कि यह उनके लिए ही नहीं बल्कि सभी उन साहित्यकारों व लेखकों के लिए गौरव व सम्मान की बात है जो हिमाचली पहाड़ी बोलियाें व भाषा के संवर्द्धन के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने खुशी जताई कि उनके द्वारा जो मुहिम 35-40 साल पहले शुरू की गई थी उसे कहीं अब राष्ट्रीय परिदृश्य में जगह मिलने लगी है। उनका कहना है कि यह हिमाचली व पहाड़ी बोलियों व भाषा के प्रचार प्रसार व संवर्द्धन को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रोत्साहन भरा कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा