संक्रांति के पावन पर्व पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में डालीं आहूतियां
| Nov 16, 2026, 17:23 IST
नाहन, 16 नवंबर (हि.स.)। श्री रेणुकाजी तीर्थ में मार्गशीर्ष संक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार को श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित इस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर एडीसी सिरमौर एकता काप्टा मुख्य याज्ञिक के रूप में उपस्थित रहीं।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। हवन-यज्ञ में मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश कपिल, पंडित रवि दत्त, बोर्ड कर्मचारी माता राम, तारा चंद, राजेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह और रोशन लाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

