home page

नशा मुक्ति और स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 | 
नशा मुक्ति और स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन


मंडी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति व मंडी साक्षरता एवंम जन विकास समिति द्वारा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड़भडोल में नशा मुक्ति और स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के बढ़ते प्रचलन, इसके दुष्प्रभावों तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

इस कार्यक्रम मे मंडी साक्षरता एवम जन विकास समिति से कार्यक्रम समन्यवक गजेंद्र शर्मा द्वारा विद्यार्थिओं को बताया की आज के बच्चे ही हमारे आने वाले कल का भविष्य है। इसलिए जरुरी है की बच्चे अपनी क्षमताओं को पहचाने एक जिम्मेदार नागरिक बने, शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बने। स्वस्थ्य रहने के लिए जरुरी है की हम जंक फ़ूड का इस्तेमाल न करें हमेशा संतुलित भोजन करें और किसी भी प्रकार की नशीली चीजों से दूर रहते हुए एक स्वस्थ जीवन जियें।

उन्होंने नशे के सेवन से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों व इसके वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा चलचित्र के माध्यम से नशे के दुषप्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को समझाया।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान जिला सह सचिव विनय कुमारी के द्वारा हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की पृष्ठ भूमि के बारे में विस्तार से बताया गया और समिति के द्वारा चलाये जाने वाले अभियानों के बारे में विस्तार से बात रखी गई l

उन्होंने बताया की युवा बचाओ अभियान के तहत समिति शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत स्तरीय, महिलामंडल और अभिवावको के साथ भी संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है l स्कूल के प्रधानचार्य विनोद कुमार ने नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा