home page

साध्वी रितंभरा पहुंची भगवान रघुनाथ जी के द्वार

 | 
साध्वी रितंभरा पहुंची भगवान रघुनाथ जी के द्वार


कुल्लू, 31 मार्च (हि.स.)। मनाली के समीप शनाग में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची साध्वी रितंभरा द्वारा मंगलवार को भगवान रघुनाथ जी के दरबार में पहुंच कर माथा टेक कर भगवान रघुनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर रघुनाथ जी के प्रथम सेवक महेश्वर सिंह द्वारा उन्हें भगवान की चूनरी भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर साध्वी रितंभरा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वह 30 साल बाद उन्हें भगवान रघुनाथ जी के पुनः दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

साध्वी ने अटल टनल रोहतांग के बारे में कहा कि हमारा भारत जिस दिशा में प्रगति कर रहा है उसका यह साक्षात उदाहरण है। 10 किलो मीटर लंबी यह अटल टनल जिसने देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभानी है।

उन्होंने कहा क‍ि धीरे धीरे हमारा देश भव्यता और दिव्यता को तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा हम सब के जीवन का एक ही लक्ष्य है। हमारा देश मजबूत हो, भारत अखंड रहे औ भारत में समरसता की बयार बहे।

उन्होंने कहा हम बहुत सारे शत्रुओं में घिरे हुए हैं। वो आंतरिक शत्रु भी है बाह्य शत्रु भी हैं। सबसे पार पाने का एक ही तरीका है कि समाज संगठित रहे और अपने देश के हित की बात करे। साध्वी ने कहा हमे आंतरिक दुर्बलताओं पर दूर करना चाहिए और धर्मांतरण पर रोक लगनी चाहिए। धर्मांतरण एक बाहरी षड्यंत्र है जोकि इस देश की संभूता को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह