home page

पनारसा कालेज में अभिभावक-अध्यापक संघ कार्यकारिणी का गठन

 | 
पनारसा कालेज में अभिभावक-अध्यापक संघ कार्यकारिणी का गठन


मंडी, 26 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के राजकीय महाविद्यालय पनारसा में वर्ष 2025-26 के लिए अभिभावक-अध्यापक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वीर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए मनीराम, संयुक्त सचिव पद के लिए निशा देवी तथा कोषाध्यक्ष के लिए प्रकाश चंद को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अतिरिक्त सदस्य पद के लिए हरि शर्मा, कंचन और संजय कुमार को चुना गया।

कार्यकारिणी का गठन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता की अध्यक्षता में किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. चारु अहलूवालिया, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. डिंपल जामटा, कृष्ण लाल एवं बिंदु सूर्यवंशी मौजूद रहे। अभिभावक-अध्यापक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने महाविद्यालय की प्राचार्य के समक्ष यह मांग भी रखी की जल्द से जल्द महाविद्यालय को अपने नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया जाए ताकि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा