home page

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को रहेंगे सिरमौर प्रवास पर

 | 

नाहन, 27 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री 31 अक्तूबर को राजगढ़ में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे।

तदोपरांत वह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर