home page

खेलों को बढ़ावा देने में सरकार दे रही प्रोत्साहन : शिक्षा मंत्री

 | 
खेलों को बढ़ावा देने में सरकार दे रही प्रोत्साहन : शिक्षा मंत्री


नाहन, 31 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा मंत्री हि.प्र. रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में तथा नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा मंत्री आज यंहा जिला सिरमौर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे l इससे पूर्व उन्होंने पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में 10 लाख रूपए की लागत से नव निर्मित खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण केिया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि एक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंl उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थी के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास व खान-पान पर भी खास ध्यान दे रही है ताकि आज के इस बदलते परिवेश में उनके स्वास्थ्य व शिक्षा का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की डाइट मनी 130 रुपए से बढ़ाकर ₹250 की गई हैl प्रदेश सरकार द्वारा गत 4 वर्षों में 4 नए स्पोर्ट्स हॉस्टल शिलाई, चौपाल, घुमारवी तथा मंडी में खोले गए हैं l इस तरह प्रदेश में अब 12 स्पोर्ट्स हॉस्टल हो जाएंगे l शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के युवा वर्ग आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं और लगभग हर खेल में हिमाचल के युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर