home page

नाहन पीजी कॉलेज में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश

 | 
नाहन पीजी कॉलेज में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश


नाहन, 06 मार्च (हि.स.)।

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की, जबकि जिला सिरमौर रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला पुलिस थाना नाहन से मुख्य वक्ता एएसआई शांता तथा सुनीता ने भी शिरकत की और छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित भविष्य की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान डिक्लेमेशन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और क्विज जैसी प्रतियोगिताओं के मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर