home page

10 सितंबर तक बंद रहेगी झरेड़ी-सनाही-भारयाल हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क

 | 

हमीरपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। नादौन उपमंडल के अंतर्गत झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भारयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क पर कंक्रीट पेवमेंट लगाने के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 10 सितंबर तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भारयाल, हरमसंदा, जोल सप्पड़ सड़क के कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कांगू-रंगस सड़क या मटौर-शिमला नेशनल हाईवे को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा