तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर महिला घायल
| Aug 24, 2026, 19:12 IST
नाहन, 24 अगस्त (हि.स.)।माजरा थाना में सड़क हादसे का मामला दर्ज हुआ है। माजरा निवासी दीपिका ने शिकायत दी है कि वह 21 अगस्त की रात करीब 9 बजे अपने पति के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। तभी मेन रोड से सैंनवाला मुबारिकपुर की ओर एक मोटरसाइकिल चालक बहुत तेज रफ्तार और लापरवाही से आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।
मोटरसाइकिल चालक की पहचान यामिन निवासी गांव व डाकघर सैंनवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस थाना माजरा में आरोपी चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

