home page

तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

 | 

नाहन, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरबल पुत्र करता राम, निवासी गांव भूपपुर, डाकघर व तहसील पांवटा साहिब, ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई है कि 2 अप्रैल की सुबह वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान सड़क के दूसरी ओर नाहन की तरफ से आ रही स्कूटी ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान हरि राम पुत्र पिरता राम, निवासी गांव टोकियों सैनवाला, तहसील माजरा, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और उसे काफी चोटें आईं।

शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा स्कूटी चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर