home page

धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

 | 

नाहन, 26 अप्रैल (हि.स.)। थाना माजरा क्षेत्र के धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है

शिकायतकर्ता पुष्पेन्द्र पुत्र विक्रम पाल सिंह, निवासी गांव जाटोंवाला, डाकघर कोलर, तहसील पांवटा साहिब, उम्र 26 वर्ष ने बताया कि शनकिवार शाम करीब 6:15 बजे वह अपने चचेरे भाई वंश के साथ धौलाकुआं से घर जा रहा था। तभी पीछे से पांवटा साहिब की तरफ से एक कार नं0 HP17H-8343 तेज रफ्तार से आई और दोनों को टक्कर मार दी। कार एक महिला चला रही थी।

हादसे के बाद परिजन पुष्पेन्द्र को इलाज के लिए नाहन अस्पताल व वंश को सी एच पांवटा साहिब ले गए। वंश को सी एच पांवटा साहिब से बड़े अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

शिकायत के अनुसार यह हादसा कार चालक महिला द्वारा वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही से व गलत दिशा में चलाकर टक्कर मारने से हुआ है। कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है तथा पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर