सेवा संकल्प अभियान के तहत सोलन में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सोलन, 16 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा सोलन शहरी मंडल द्वारा 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत भाजपा सोलन शहरी मंडल युवा मोर्चा की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वहीं, शाम के समय जौनाजी रोड के समीप ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा चंबाघाट पुल के समीप भी दीप जलाकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे लाभान्वित हो रहे लोगों को स्मरण किया जाएगा।
इसी क्रम में चंबाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के लाभार्थी परिवारों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ जुड़कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प व्यक्त
---------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा

