home page

मंडी के सतोहल में दो अक्तूबर से शुरू होगा पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026

 | 
मंडी के सतोहल में दो अक्तूबर से शुरू होगा पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026


मंडी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। मंडी कलाग्राम सतोहल में दो अक्तूबर से पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का आयेाजन होने जा रहा है। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल, मंडी की संचालक सीमा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का शुभारंभ शकुंतलम प्रेक्षागृह में दो से छह अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।

नाटयोत्सव की प्रथम प्रस्तुति संवाद थिएटर ग्रुप की ओर से नाटककार के. पी. सक्सेना लिखित नाटक गज, फुट, इंच का मंचन होगा। इस नाटक निर्देशक मुकेश शर्मा द्वारा किया गया है। इसी कड़ी में दूसरे दिन तीन अक्तूबर को अभिनव रंगमंडल, उज्जैन मध्य प्रदेश की प्रस्तुति एक इंस्पेक्टर से मुलाक़ात होगी। जे.बी. प्राइस्टले द्वारा लिखित इस नाटक का अनुवाद सुरेंद्र शर्मा व सहयोगियों द्वारा किया गया है। जबकि नाटक का निर्देशन शरद शर्मा का है। चार अक्तूबर को रंग विरासत,संस्था दिल्ली की ओर से डॉ. लक्ष्मी नारायण लाल लिखित और वंदना वशिष्ठ के निर्देशन नाटक व्यक्तिगत का मंचन किया जाएगा।

सीमा शर्मा ने बताया कि पांच अक्तूबर की संध्या को चेतना रंग समूह, भोपाल मध्य प्रदेश की प्रस्तुति गांधारी का मंचन होगा। नाटककार जयवर्धन द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन आशीष श्रीवास्तव ने किया है। राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की अंतिम प्रस्तुति छह अक्तूबर को अमृता प्रीतम की जीवनी रसीदी टिकट की नाट्य प्रस्तुति सीमा शर्मा द्वारा की जाएगी। इसका नाट्यरूपांतरण एवं निर्देशन स्वयं सीमा शर्मा द्वारा किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा