home page

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर ने क्लस्टर प्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन।

 | 
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर ने क्लस्टर प्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन।


नाहन, 01 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग में क्लस्टर प्रणाली को लागू किया जा रहा है जिसका प्राथमिक शिक्षक संघ लगातार विरोध कर रहा है। इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक आग्रह रैली निकाली और शहर में नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर वहां अपनी मांगो का ज्ञापन दिया।

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि संघ इसलिए क्लस्टर प्रणाली का विरोध कर रहा है क्योंकि इसके लागू होने से प्राथमिक शिक्षकों के पदोन्नति के मार्ग बन्द ही जायेंगे और शिक्षण संस्थानों में कई पद जैसे बीइओ, डीई आदि समाप्त हो जाएंगे। दूसरे सकेंडरी स्कूल के अध्यापक को प्राथमिक में भेजा जाएगा इससे शिक्षा भी प्रभावित होगी।

शर्मा ने साफ किया कि यदि उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया जाता तो प्राथमिक शिक्षक संघ बड़े आन्दोलन करने को विवश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ आग्रह रैली आयोजित कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर