home page

देश विरोधी व सनातन विरोधी ताकतें चला रहे ठगबंधन : राकेश जंबाल

 | 
देश विरोधी व सनातन विरोधी ताकतें चला रहे ठगबंधन : राकेश जंबाल
देश विरोधी व सनातन विरोधी ताकतें चला रहे ठगबंधन : राकेश जंबाल


मंडी, 15 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंबाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी ठगबंधन भ्रष्ट और सनातन विरोधी अपने वजूद और राजनीतिक अस्तित्व को बचाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं।

राकेश जंबाल ने बुधवार को इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस की नेता

और देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने किया और देश की सभी संस्थाओं को प्रतिबंधित कर देशभक्तों को जेल में डाल दिया। आज कांग्रेस के मुंह से यह बात शोभा नहीं देती कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। लोकतंत्र को जेल में डालने का काम कांग्रेस ने ही किया है। देश की जनता लोकसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की मजबूरी है उनकी राजनीतिक जमीन खिसकती चली जा रही है, जो पार्टी 414, 425 का बहुमत लेकर के कभी देश पर राज करती थी, वह 40 पर सिमट गई है। कांग्रेस की यह हालत उसकी अपनी करणी है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।

रामभक्ति और राम विरोधियो के बीच का चुनाव : जंबाल

राकेश जंबाल ने कहा कि यह चुनाव देश के स्वाभिमान का है, 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है, रामभक्ति और राम विरोधियो के बीच में यह चुनाव है, ये चुनाव सनातन परंपरा और देश की संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करने वालों के और उसका विरोध करने वालों के बीच में है, ये चुनाव कांग्रेस के 2004 से 2014 का यूपीए मनमोहन सिंह का जो कार्यकाल रहा, यूपीए वन और यूपीए टू उस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार घोटाले और 2014 से लेकर के 2024 के 10 साल मोदी सरकार के विकास और ईमानदार नेतृत्व में जो इस देश की छवि पूरी दुनिया में बनी है, उसके बीच का चुनाव है।

हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/उज्ज्वल

/सुनील