विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा हर पोलिंग बूथ पर लगाएगी 25 पौधे : डॉ राजीव बिंदल
नाहन, 05 जून (हि.स.)। आज विश्व पर्यावरण दिवस है और इस दिवस पर देश भर में अनेक आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला भाजपा ने जिला मुख्यालय नाहन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ऐतिहासिक रानी ताल पार्क में नीम और अर्जुन का पौधा लगाकर की। इस अवसर पर रानीताल पार्क में अनेक प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पर्यावरण हम सबके लिए अति महत्वपूर्ण है और इसके सरंक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पहले से ही एक बूटा माँ के नाम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर भाजपा प्रदेश में हर एक पोलिंग बूथ पर 25 पौधे लगाएगी। प्रदेश में 8 हजार पोलिंग बूथ हैं जिसके माध्यम से 2 लाख पौधे आरोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जुलाई मास में व्यापक पौधरोपण किया जायेगा क्योंकि जून में गर्मी अधिक होती है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 12 जून को केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा शिमला आएंगे और इस अवसर पर 12 और 13 जून को 5 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद भाजपा का प्रदेश में महा जनसम्पर्क अभियान शुरू किया जायेगा जिसमे हर बूथ पर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों बारे जन जागरण किया जायेगा।
बिंदल ने बताया कि 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 12 वर्ष पुरे करने जा रही है इस अवसर पर प्रदेश में चरण बद्ध तरीके से स्वछता अभियान व मीडिया संवाद आदि से लोगो को 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों बारे जागरूक किया जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

