राजगढ़ के अमित शर्मा ने पास की सीए परीक्षा, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
| Mar 2, 2026, 18:41 IST
नाहन, 02 मार्च (हि.स.)। सिरमौर के राजगढ़ निवासी अमित शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने अमित शर्मा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

