home page

सिरमौर में भारी बारिश का कहर 36 सड़कें बंद, 3 गोशाला क्षतिग्रस्त, 1.75 करोड़ का नुकसान

 | 

नाहन, 07 अगस्त (हि.स.)।

जिला सिरमौर में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आपदा बुलेटिन के अनुसार जिले में कुल 1 करोड़ 75 लाख 16 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश नोहराधार में 101 मिमी दर्ज की गई। संगड़ाह में 90 मिमी, ददाहू में 47 मिमी, शिलाई में 41 मिमी, नाहन में 29 मिमी, पांवटा साहिब में 12.8 मिमी और राजगढ़ में 10 मिमी बारिश हुई।

एचपीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश से जिले की 36 सड़कें क्षतिग्रस्त/बंद हो गई हैं। इनमें संगड़ाह-15, शिलाई-17, नाहन-01, राजगढ़-01 और पांवटा साहिब-02 सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग को अनुमानित 1 करोड़ 70 लाख 36 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

इसके इलावा आवासीय व अन्य नुकसान भी हुए हैं जिनमे शिलाई के दिमती, कमरऊ के चितली और रिथोग में 3 गोशाला बारिश से क्षतिग्रस्त हुए,पांवटा साहिब के कोलर क्षेत्र में 1 पक्का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, नाहन के सूरला स्थित पशु चिकित्सा औषधालय की रिटेनिंग वाल क्षतिग्रस्त हुए हैं .राहत की बात यह है कि आपदा में किसी की जानहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर