home page

बजट पर जनसंवाद 5 अप्रैल को, शिक्षाविद सतपाल सिंह होंगे मुख्यअतिथि

 | 
बजट पर जनसंवाद 5 अप्रैल को, शिक्षाविद सतपाल सिंह होंगे मुख्यअतिथि


ऊना, 04 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा के लिए डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा संगठन द्वारा 5 अप्रैल 11 बजे लक्ष्मी पैलेस में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी, पत्रकार और आमजन भाग लेकर बजट पर अपने विचार साझा करेंगे।

डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा संगठन के अध्यक्ष मनु बांका ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद सतपाल सिंह मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सोमदत्त सहित समाज के प्रमुख पत्रकार व गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट वास्तव में आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में कदम है या फिर आम जनता पर बोझ डालने वाला बजट—इस विषय पर कार्यक्रम में विस्तृत मंथन किया जाएगा। जनसंवाद के माध्यम से आमजन की राय को भी सामने लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बजट के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हो सके।

मनु बांका ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर अपने सुझाव साझा करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला