home page

सराज क्षेत्र के दो दिव्यांग भाइयों के साथ हुई मारपीट के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन

 | 
सराज क्षेत्र के दो दिव्यांग भाइयों के साथ हुई मारपीट के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन


मंडी, 07 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग बच्चों के साथ हुई कथित मारपीट एवं उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में सोमवार को मंडी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। सोमवार सुबह 11:00 बजे मंडी के पड्डल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखी गई। इस अवसर पर पीड़ित परिवार से सुंदर सिंह के अलावा किशोरी, एंकर राजेश, सरनदास एवं ओम प्रकाश सहित अन्य लोग शांतिपूर्ण धरने में शामिल रहे।

उपायुक्त मंडी एवं एसपी मंडी को ज्ञापन देकर मामले निष्पक्ष जांच की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल के साथ आए ओमप्रकाश ने बताया कि मंडी जिला के सराज विधान सभा क्षेत्र की भाटकीधार पंचायत के कुल्थणी गांव देवता के मेले में अपनी बुुआ के घर गए दो नाबालिग दिव्यांग बच्चों के साथ उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों ने बेरहमी से मारपीट की और उनका वीडियो भी बनाया। उन्होंने बताया कि इस घटना का पता सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चला। तब से लेकर आज तक उन दिव्यांग बच्चों को न्याय दिलाने की गुहार पुलिस प्रशासन से की जा रही है।

दूसरी ओर मारपीट करने वाले छात्र भी अंडरएज होने की वजह से पुलिस की ओर से एफआई आर नहीं की जा रही है। जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमारा उद्देश्य किसी के विरुद्ध द्वेष फैलाना नहीं है। बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखना है।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने पीड़ित छात्रों कह पीजीआई की मेडिकल रिपोर्ट की जांच के आदेश मुख्यचिकत्सा अधिकारी मंडी को दिए हैं। वहीं पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि आगामी दस तारीख को पुलिस मामले की फाइल कोर्ट में पेश करने जा रही है। वहीं पर इस धरना प्रदर्शन के आयोजक यान चंद का कहना है कि इस मामले को जुबिनाइल जस्टिस कोर्ट में भेजा जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा