home page

शिमला के राष्ट्रपति निवास में एट होम कार्यक्रम

 | 
शिमला के राष्ट्रपति निवास में एट होम कार्यक्रम


शिमला, 30 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास मशोबरा में वीरवार सांय एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिन्दु गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और औपचारिक बातचीत का सिलसिला चला।

यह ‘एट होम’ कार्यक्रम एक औपचारिक सामाजिक आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाता है। राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम को शिमला प्रवास के दौरान एक अहम आयोजन माना जा रहा है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस समय हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। वह 27 अप्रैल को शिमला पहुंची थीं। अपने प्रवास के दौरान उनका कुल्लू जिला के अटल टनल और लाहौल-स्पीति के सिस्सू जाने का कार्यक्रम भी था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कांगड़ा जिला के पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम भी मौसम खराब रहने के चलते रद्द कर दिया गया। अब राष्ट्रपति 1 मई को शिमला से दिल्ली लौटेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा