हमीरपुर के कई क्षेत्रों में 23 को बंद रहेगी बिजली
| Aug 22, 2026, 16:28 IST
हमीरपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 23 अगस्त को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते वार्ड नंबर 5, 7, 8, 9, ठाकुर नर्सिंग होम, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाईपास, बसंत रिजॉर्ट्स, हमीर अस्पताल, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, मोरिंग मॉल, अप्पर, मिडल एवं लोअर गौड़ा, रिलायंस टॉवर, उसयाना, लोहारडा, सीवरेज प्लांट, भोटा चौक, हथली, फायर स्टेशन, पुलिस लाइन दोसड़का और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 23 अगस्त को मौसम खराब रहा तो मरम्मत का कार्य 30 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

