हमीरपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में 9 को बंद रहेगी बिजली
| May 8, 2026, 17:31 IST
हमीरपुर, 08 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय में जल शक्ति विभाग और टीसीपी विभाग के कार्यालयों के पास खतरनाक पेड़ों को हटाने के कार्य के चलते 9 मई को वार्ड नंबर-7, जल शक्ति विभाग के कार्यालय, टीसीपी विभाग के कार्यालय और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

