home page

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा: जयराम ठाकुर

 | 
प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा: जयराम ठाकुर


मंडी, 15 जून (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधान सेवक के रूप में लोकसेवा के ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड कार्यकाल पूरा किया है। सोमवार को मंडी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभूतपूर्व कार्यकाल भारत के स्वर्णिम काल के रूप में इतिहास के पन्नों में सदैव स्वर्ण अक्षरों में स्मरण किया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है। देश में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे दूरगामी अभियानों और आधुनिक आधारभूत संरचना के निरंतर विस्तार ने देश की विकास यात्रा को एक नई और तीव्र गति प्रदान की है। इसके अलावा गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के अवसर और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कड़ाई से लागू की गई।

उन्होंने कहा कि हमारी कई पुरानी पीढ़ियां देश के विकास और बुनियादी अधिकारों के लिए केवल संघर्ष करती ही रह गईं। जबकि हमारी यह खुशकिस्मत पीढ़ी है जिसने बीते 12 वर्षों के दौरान देश हित में ऐतिहासिक फैसले होते भी देखे। उन्हें पूरी ताकत के साथ मूर्तरूप लेते हुए भी देखा है। यह सब ऐतिहासिक बदलाव तभी संभव हो सका जब देश को एक अत्यंत मजबूत, ईमानदार और साहसी नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में प्राप्त हुआ।

जयराम ने कहा क‍ि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि हमने हालिया पंचायत चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से जमीन सुंघा दी है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सिर्फ एक छोटा सा पड़ाव है। जबकि हमारा असली और बड़ा लक्ष्य वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव है, जब हिमाचल प्रदेश में भारी और प्रचंड बहुमत के साथ पुनः भारतीय जनता पार्टी अपनी पूर्ण सरकार बनाएगी।

उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास दिलाया कि जब राज्य और केंद्र में पुनः डबल इंजन की सरकार होगी, तो प्रदेश का विकास दोगुनी तेजी से होग।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा