home page

मंडी में संविधान बचाओ सत्याग्रह पर बैठे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ता

 | 
मंडी में संविधान बचाओ सत्याग्रह पर बैठे राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ता


मंडी, 10 जुलाई (हि.स.)। मंडी के सेरी मंच पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन आरजीपीआरएस द्वारा संविधान बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न अग्रणी संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्य अध्यक्ष सचिन मिरुपा, राज्य सह-अध्यक्ष अरुण प्रकाश आर्य तथा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रही। उन्होंने भी सत्याग्रह में भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि इस संविधान बचाओ सत्याग्रह को अब ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा सरकार की तानाशाही जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जा सके।

वक्ताओं ने कहा कि संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से यह सत्याग्रह आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस सत्याग्रह में अनिल सेन, उपेंद्र शर्मा, अजय ठाकुर, भूप सिंह, गीतांजलि शर्मा, योगेश पटियाल, प्रकाश कश्यप, अरुण ठाकुर, प्रदीप शर्मा, रिंकू चंदेल, नगीना ठाकुर, सुषमा कुमारी, प्रवीण ठाकुर, जीवना , धर्मी देवी, देवेंद्र शर्मा, तारा तुंगला, योगराज, देवेंद्र ठाकुर, रिशु सेन, बंदना ठाकुर, संजय शर्मा, गोविंद ठाकुर, हेम राज ठाकुर, ओम प्रकाश, नाग राज, सोनू कुमार, सौरभ, मान सिंह, रोशन लाल, सुन्दर सिंह, प्रेम लाल गुड्डू, भावनेश्वर लाल, रविंदर पलसारा आदि कांग्रेस जनों ने भाग लिया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा