home page

पंचायती राज एवं नगर निकायों चुनावों में भाजपा समर्थित उमीदवारो की जीत तय, कांग्रेस से जनता नाराज़: निहाल चंद शर्मा

 | 
पंचायती राज एवं नगर निकायों चुनावों में भाजपा समर्थित उमीदवारो की जीत तय, कांग्रेस से जनता नाराज़: निहाल चंद शर्मा


मंडी, 21 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि आगामी पंचायती राज एवं नगर निकायों चुनावों में भाजपा पूरे हिमाचल प्रदेश सहित जिला मंडी में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए जनविरोधी फैसलों का जवाब अब जनता चुनावों में देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पिछले कई महीनों से अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पंचायती राज चुनावों को टालने का प्रयास कर रही है , लेकिन अब जनता पूरी तरह से जागरूक है और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है। निहाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा समर्थित एवं भाजपा विचारधारा से जुड़े उम्मीदवार , नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत,जिला परिषद,ग्राम पंचायत, ब्लाक और अन्य स्तरों पर जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का इन चुनावों में पूरी तरह सफाया होना तय है। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 1500 रुपये देने का वादा करके सत्ता में आई और सभी वर्गो को ठगने का काम किया है l कांग्रेस सरकार अब अपने वादों से पीछे हट गई है। साथ ही महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर कांग्रेस का रुख भी महिलाओं के खिलाफ रहा है, जिससे उसकी मानसिकता महिला विरोधी उजागर होती है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करे l निहाल ने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। भाजपा से जुड़े हुए समर्थित उम्मीदवार ज्यादातर जीत कर आएंगे l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा